माँ दुर्गा के अनेक रूपों और लीलाओं का वर्णन करती चालीसा — नवरात्रि में इसका पाठ घर-घर होता है।
1नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो अम्बे दुःख हरनी॥
2निराकार है ज्योति तुम्हारी। तिहूँ लोक फैली उजियारी॥
3शशि ललाट मुख महाविशाला। नेत्र लाल भृकुटि विकराला॥
4रूप मातु को अधिक सुहावे। दरश करत जन अति सुख पावे॥
5तुम संसार शक्ति लय कीना। पालन हेतु अन्न धन दीना॥
6अन्नपूर्णा हुई जग पाला। तुम ही आदि सुन्दरी बाला॥
7प्रलयकाल सब नाशन हारी। तुम गौरी शिवशंकर प्यारी॥
8शिव योगी तुम्हरे गुण गावें। ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें॥
9रूप सरस्वती को तुम धारा। दे सुबुद्धि ऋषि-मुनिन उबारा॥
10धरा रूप नरसिंह को अम्बा। प्रगट भईं फाड़कर खम्बा॥
11रक्षा कर प्रह्लाद बचायो। हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो॥
12लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं। श्री नारायण अंग समाहीं॥
13क्षीरसिन्धु में करत विलासा। दयासिन्धु दीजै मन आसा॥
14हिंगलाज में तुम्हीं भवानी। महिमा अमित न जात बखानी॥
15मातंगी अरु धूमावति माता। भुवनेश्वरी बगला सुख दाता॥
16श्री भैरव तारा जग तारिणी। छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी॥
17केहरि वाहन सोह भवानी। लांगुर वीर चलत अगवानी॥
18कर में खप्पर-खड्ग विराजै। जाको देख काल डर भाजे॥
19सोहै अस्त्र और त्रिशूला। जाते उठत शत्रु हिय शूला॥
20नगर कोटि में तुम्हीं विराजत। तिहुंलोक में डंका बाजत॥
21शुम्भ निशुम्भ दानव तुम मारे। रक्तबीज शंखन संहारे॥
22महिषासुर नृप अति अभिमानी। जेहि अघ भार मही अकुलानी॥
23रूप कराल कालिका धारा। सेन सहित तुम तिहि संहारा॥
24परी गाढ़ सन्तन पर जब-जब। भई सहाय मातु तुम तब तब॥
25अमरपुरी अरु बासव लोका। तब महिमा सब रहें अशोका॥
26ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी। तुम्हें सदा पूजें नर-नारी॥
27प्रेम भक्ति से जो यश गावै। दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें॥
28ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई। जन्म-मरण ताकौ छुटि जाई॥
29जोगी सुर मुनि कहत पुकारी। योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी॥
30शंकर आचारज तप कीनो। काम अरु क्रोध जीति सब लीनो॥
31निशिदिन ध्यान धरो शंकर को। काहु काल नहिं सुमिरो तुमको॥
32शक्ति रूप को मरम न पायो। शक्ति गई तब मन पछितायो॥
33शरणागत हुई कीर्ति बखानी। जय जय जय जगदम्ब भवानी॥
34भई प्रसन्न आदि जगदम्बा। दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा॥
35मोको मातु कष्ट अति घेरो। तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो॥
36आशा तृष्णा निपट सतावे। मोह मदादिक सब विनशावै॥
37शत्रु नाश कीजै महारानी। सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी॥
38करो कृपा हे मातु दयाला। ऋद्धि-सिद्धि दे करहु निहाला॥
39जब लगि जियउं दया फल पाऊं। तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊं॥
40दुर्गा चालीसा जो नित गावै। सब सुख भोग परमपद पावै॥
41देवीदास शरण निज जानी। करहु कृपा जगदम्ब भवानी॥
आरती-चालीसा संग्रहश्रद्धा दीपआरती-चालीसा संग्रह — ₹49
सभी चालीसा और आरतियाँ — एक प्रिंट करने योग्य संग्रह में।