श्रद्धा दीपश्रद्धा दीप
होम / आरती संग्रह / ॐ जय गंगे माता

ॐ जय गंगे माता

माँ गंगा की आरती

🙏 माँ गंगा📅 गंगा दशहरा, स्नान पर्व📜 5 पद

पतितपावनी माँ गंगा की आरती।

शेयर

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता। जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥

चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता। शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता॥

पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता। कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता॥

एक बार जो प्राणी, शरण तेरी आता। यम की त्रास मिटाकर, परमगति पाता॥

आरती मातु तुम्हारी, जो नर नित गाता। सेवक वही सहज में, मुक्ति को पाता॥

आरती-चालीसा संग्रहश्रद्धा दीप

आरती-चालीसा संग्रह — ₹49

यह आरती और सभी प्रमुख आरती-चालीसा, बड़े अक्षरों में प्रिंट करने योग्य संग्रह में।

देखें →