श्रद्धा दीपश्रद्धा दीप
होम / आरती संग्रह / जय कश्यप-नन्दन (सूर्य देव आरती)

जय कश्यप-नन्दन (सूर्य देव आरती)

सूर्य देव की आरती

🙏 सूर्य देव📅 रविवार, छठ, मकर संक्रांति📜 7 पद

प्रत्यक्ष देवता सूर्य की आरती — रविवार और छठ पूजा पर विशेष।

शेयर

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन। त्रिभुवन-तिमिर-निकन्दन, भक्त-हृदय-चन्दन॥

सप्त-अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी। दुःखहारी, सुखकारी, मानस-मल-हारी॥

सुर-मुनि-भूसुर-वन्दित, विमल विभवशाली। अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥

सकल-सुकर्म-प्रसविता, सविता शुभकारी। विश्व-विलोचन मोचन, भव-बन्धन भारी॥

कमल-समूह विकासक, नाशक त्रय तापा। सेवत साहज हरत अति मनसिज-संतापा॥

नेत्र-व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा-हारी। वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै। हर अज्ञान-मोह सब, तत्त्वज्ञान दीजै॥

आरती-चालीसा संग्रहश्रद्धा दीप

आरती-चालीसा संग्रह — ₹49

यह आरती और सभी प्रमुख आरती-चालीसा, बड़े अक्षरों में प्रिंट करने योग्य संग्रह में।

देखें →