श्रद्धा दीपश्रद्धा दीप
होम / आरती संग्रह / ॐ जय लक्ष्मी माता

ॐ जय लक्ष्मी माता

माँ लक्ष्मी की आरती

🙏 माँ लक्ष्मी📅 शुक्रवार, दीपावली📜 8 पद

धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की आरती — दीपावली पूजा का अभिन्न अंग।

शेयर

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता। कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता। रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता। उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥

आरती-चालीसा संग्रहश्रद्धा दीप

आरती-चालीसा संग्रह — ₹49

यह आरती और सभी प्रमुख आरती-चालीसा, बड़े अक्षरों में प्रिंट करने योग्य संग्रह में।

देखें →