श्रद्धा दीपश्रद्धा दीप
होम / आरती संग्रह / श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन

भगवान श्रीराम की आरती

🙏 भगवान श्रीराम📅 राम नवमी, मंगलवार📜 7 पद

गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीराम स्तुति, जो आरती के रूप में भी गाई जाती है।

शेयर

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन, हरण भवभय दारुणम्। नव कंज लोचन, कंज मुख कर कंज पद कंजारुणम्॥

कन्दर्प अगणित अमित छवि, नव नील नीरद सुन्दरम्। पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचि नौमि जनक सुतावरम्॥

भजु दीनबंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकन्दनम्। रघुनन्द आनन्द कन्द कौशल चन्द्र दशरथ नन्दनम्॥

सिर मुकुट कुंडल तिलक चारू उदारु अंग विभूषणम्। आजानुभुज शर चाप-धर, संग्राम जित खरदूषणम्॥

इति वदति तुलसीदास, शंकर शेष मुनि मन रंजनम्। मम हृदय कंज निवास कुरु, कामादि खल दल गंजनम्॥

मन जाहि राचेऊ मिलहि सो वर सहज सुन्दर सांवरो। करुणा निधान सुजान शील सनेह जानत रावरो॥

एहि भाँति गौरी असीस सुन सिय हित हिय हरषित अली। तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनि मुदित मन मन्दिर चली॥

आरती-चालीसा संग्रहश्रद्धा दीप

आरती-चालीसा संग्रह — ₹49

यह आरती और सभी प्रमुख आरती-चालीसा, बड़े अक्षरों में प्रिंट करने योग्य संग्रह में।

देखें →