श्रद्धा दीपश्रद्धा दीप
होम / आरती संग्रह / जय जय तुलसी माता

जय जय तुलसी माता

तुलसी माता की आरती

🙏 तुलसी माता📅 तुलसी विवाह, कार्तिक मास📜 5 पद

कार्तिक मास और तुलसी विवाह पर गाई जाने वाली तुलसी माता की आरती।

शेयर

जय जय तुलसी माता, सबकी सुखदाता वर माता। सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर, रुज से रक्षा करके भव त्राता॥

बहु पुत्री है श्यामा, सूर वल्ली है ग्राम्या, विष्णु प्रिय जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता॥

हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित, पतित जनों की तारिणि, तुम हो विख्याता॥

लेकर जन्म बिजन में आई दिव्य भवन में, मानव लोक तुम्हीं से सुख सम्पत्ति पाता॥

हरि को तुम अति प्यारी श्याम वर्ण सुकुमारी, प्रेम अजब है श्री हरि का तुम से नाता॥

आरती-चालीसा संग्रहश्रद्धा दीप

आरती-चालीसा संग्रह — ₹49

यह आरती और सभी प्रमुख आरती-चालीसा, बड़े अक्षरों में प्रिंट करने योग्य संग्रह में।

देखें →